फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   होटल से बसपा पार्षद की पिस्टल गायब-Ghaziabad city

होटल से बसपा पार्षद की पिस्टल गायब-Ghaziabad city

Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
होटल से बसपा पार्षद की पिस्टल गायब-Ghaziabad city
लॉज से बसपा पार्षद की पिस्टल गायब
विज्ञापन

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट के एक लॉज से नगर निगम के पार्षद की पिस्टल गायब हो गई। पिस्टल गायब होने का पता कई घंटे बाद लगा। निगम पार्षद ने घंटाघर कोतवाली में पिस्टल गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पिस्टल की तलाश कर रही है। वार्ड-16 से बसपा पार्षद प्रवीन कुमार ने घंटाघर कोतवाली में नवयुग मार्केट के मेट्रो लॉज से पिस्टल होने की सूचना दी थी। दरअसल, जीडीए बोर्ड चुनाव के चलते नगर निगम में उठा पठक चल रही थी। इसी दौरान बैठकों का दौर चल रहा था। पार्षद प्रवीन ने बताया कि वह चार दिन पूर्व बैठक के लिए मेट्रो लॉज गए थे। इस दौरान उनकी पिस्टल चोरी हो गई। उधर, एसएचओ जयकरन सिंह का कहना है कि पिस्टल की तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक मिली नहीं है। उनका कहना है कि लॉज में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। यह भी जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में पिस्टल चोरी हुई है। पिस्टल रखने में पार्षद की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। उधर, चर्चा है कि जीडीए बोर्ड चुनाव से पहले लॉज में पार्टी की गई थी और इसी दौरान पार्षद की पिस्टल चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed