फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अपराध में सूबे में शीर्ष पांच थानों में चार गाजियाबाद के-Ghaziabad city

अपराध में सूबे में शीर्ष पांच थानों में चार गाजियाबाद के-Ghaziabad city

Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
अपराध में सूबे में शीर्ष पांच थानों में चार गाजियाबाद के-Ghaziabad city
अपराध में सूबे के टॉप-5 थानों में चार गाजियाबाद के
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। क्राइम कैपिटल बनता जा रहे गाजियाबाद के तीन थाना क्षेत्रों में सूबे में सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। अपराध की दृष्टि से यूपी के टॉप-5 थानों में चार थाने गाजियाबाद के और एक लखनऊ का है। इंदिरापुरम थाना सबसे अव्वल है। दूसरे नंबर पर साहिबाबाद थाना है। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर को डीजीपी कार्यालय की ओर से मिले आरटीआई के जवाब में इसका खुलासा हुआ है।

सीनियर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी व आरटीआई कार्यकर्ता डा. नूतन ठाकुर ने बताया कि समाजसेवी होने के नाते उन्हें शिकायत मिल रही थी कि पुलिस फरियादियों को थाने से भगा देती है और केस दर्ज नहीं करती। इस शिकायत पर डीजीपी कार्यालय में आरटीआई डाली गई। इसके जवाब में गाजियाबाद के इंदिरापुरम और साहिबाबाद को सबसे ज्यादा अपराध दर्ज करने वाला थाना बताया गया है। डीजीपी दफ्तर से दिए गए जवाब के मुताबिक, यूपी के सर्वाधिक क्राइम वाले पांच थानों में से चार थाने गाजियाबाद के हैं। प्रदेश में कुल 136 थाने ऐसे हैं, जहां पिछले साल आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रत्येक थाने में 500 या उससे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। 44 थाने ऐसे हैं, जिनमें प्रत्येक में 750 या उससे अधिक केस और 16 थानों में 1000 या उससे अधिक केस दर्ज हुए। आरटीआई के जवाब में बताया गया कि पिछले साल इंदिरापुरम में आईपीसी के 2673 केस दर्ज हुए। साहिबाबाद में 1809 केस, कविनगर में 1528 मामले दर्ज हुए। सूबे के शीर्ष पांच थानों में चौथा नंबर लखनऊ के गोमतीनगर थाने का है, यहां आईपीसी के 1421 अपराध दर्ज हुए हैं। पांचवें नंबर पर गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में 1316 अपराध दर्ज हुए। इसके बाद वाराणसी के लंका थाने में आईपीसी के 1294 अपराध तथा खीरी के कोतवाली सदर में 1212 अपराध दर्ज हुए। अलीगढ के क्वार्सी थाने में 1194 एवं गोरखपुर के कैंट और गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर 20 थाने में 1186 अपराध दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed