फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव-Ghaziabad city

फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव-Ghaziabad city

Mon, 07 May 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव-Ghaziabad city
फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

बिहार निवासी धर्मेंद्र राय (44) विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंसुलेटर बनाने वाली एक कंपनी में चौकीदार था। पुलिस के मुताबिक वह कुछ दिन से डिप्रेशन में था। शनिवार रात कर्मचारी चले गए थे। फैक्ट्री में धर्मेंद्र था। सुबह करीब छह बजे वह सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री कर्मचारियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह रात को रस्सी ढूंढ रहा था। उन्हें लगा कि वह किसी काम के लिए मांग रहा होगा, लेकिन रस्सी नहीं मिली थी। सुबह वह लटका हुआ मिला। एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed