{"_id":"58f3c6874f1c1b3f3b470e5c","slug":"50-thousand-prized-pro-ry","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के इनामी सुमित को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार के इनामी सुमित को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
कविनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुमित को मुठभेड़ के बाद हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दबोचा है। सुमित पर एक डॉक्टर के अपहरण और एक हत्या का आरोप है। हालांकि गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बदमाश सुमित मेरठ के सुरूरपुर का रहने वाला है जो एक हत्या व डॉक्टर के अपहरण में वांछित चल रहा था। शनिवार देर शाम गाजियाबाद पुलिस को उसके हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छिपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया और गाजियाबाद ले आई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। वहीं, गाजियाबाद पुलिस के आलाधिकारी ऐसी किसी मुठभेड़ या बदमाश को पकड़े जाने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन