{"_id":"5b997681867a557f5d4c358d","slug":"41536784001-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कंपनी का दो लाख का माल ले उड़े डिलीवरी ब्वाय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन कंपनी का दो लाख का माल ले उड़े डिलीवरी ब्वाय
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनलाइन कंपनी का दो लाख का माल ले उड़े डिलीवरी ब्वाय
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आनलाइन शॉपिंग कंपनी का माल डिलीवर करने वाले एक कोरियर कंपनी के पांच डिलीवरी ब्वॉय करीब दो लाख रुपये का माल लेकर भाग गए। आरोपियों ने कंपनी में अपने फर्जी दस्तावेज लगाए थे। नौकरी के पहले ही दिन से पांचों ब्वाय 87 पैकेट लेकर फरार हैं। अधिकांश पैकेट में फोन बताया जा रहा है। कंपनी उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। अब सभी आरोपियों के फोन बंद हैं। कोरियर कंपनी के सुपरवाइजर ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, वसुंधरा सेक्टर-1 में एक आनलाइन शॉपिंग कंपनी का माल डिलीवरी करने वाली कोरियर कंपनी कोनिस्टिम का ऑफिस है। एक माह पहले ही यह ऑफिस खुला है। कंपनी के सुपरवाइजर पंकज ठाकुर ने बताया कि 10 सितंबर को पांच युवक डिलीवरी ब्वाय की नौकरी पर आए थे। पांचों ने 11 सितंबर को आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति जमा की थी। जांच के बाद सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी आफिस में जमा कराई थी। 11 सितंबर को ट्रेनिंग के तौर पर पांचों को 87 पैकेट देकर साहिबाबाद और इंदिरापुरम में डिलीवरी के लिए भेजा गया। शाम तक किसी का भी फोन नहीं लगा। शाम को एक युवक का नंबर लगा तो वह गाली गलौच करने लगा और फोन बंद कर दिया। पांचों के पते और दस्तावेज की जांच हुई तो वह फर्जी निकले। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। कंपनी ने पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कराया था।
सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी
पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपियों के आधार कार्ड में नाम और नंबर अलग थे। सभी आरोपियों के फोटो असली थे। पुलिस पांचों आरोपियों के फोन नंबर के साथ कंपनी के आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उन्हें ट्रेस करने में लगी है।
विज्ञापन
बेरोजगार होने की बात कहकर मांगी थी नौकरी
सुपरवाइजर ने बताया कि उन्होंने हाल में ही वसुंधरा में ऑफिस खोला है। कंपनी को डिलीवरी ब्वाय की आवश्यकता थी। पांचों शातिर उनके पास आए थे और बेरोजगार होने का नाटक करके नौकरी मांगी थी। इसलिए उन्होंने पांचों आरोपियों को अगले दिन से ही काम पर रख लिया था।