{"_id":"5a7c3c644f1c1b9f268b8ecf","slug":"41518091364-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देकर लूटा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देकर लूटा-Ghaziabad city
Updated Thu, 08 Feb 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर को कार में लिफ्ट देकर लूटा, एटीएम से निकाले रुपये
गाजियाबाद। राजनगर जैसे पॉश इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार में लिफ्ट देकर लूट लिया। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल बताकर इंजीनियर को कार में बैठाया था। बदमाश साथ में बैंक की स्वैप मशीन लेकर आए थे और गन प्वाइंट पर लेकर इंजीनियर से एटीएम ले लिया। पासवर्ड वेरीफाई करने के बाद बदमाश डासना आरओबी से पहले उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए।
दिल्ली बुराड़ी निवासी सचिन कुमार (22) आरडीसी स्थित एचपी के सर्विस सेंटर पर इंजीनियर हैं। बुधवार को सचिन को एक व्यक्ति से मिलने अमरोहा जाना था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह आरडीसी में बने द्वार पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार आकर रुकी, उस पर पुलिस का स्टीकर लगा था। कार से उतरे एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का कांस्टेबल बताकर रामपुर का रास्ता पूछा। इस बीच सचिन से भी पूछा कि वह कहां जा रहे है। आरोपियों ने उन्हें डासना टोल तक लिफ्ट देने की बात कही और कहा कि वहां से बस आसानी से मिल जाएगी। सचिन कार में बैठ गए। हापुड़ चुंगी पार कर बदमाशों ने सचिन को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल और डेबिट कार्ड ले लिए। सचिन पर कैश नहीं था। बदमाशों ने साथ में लाई स्वैप मशीन में कार्ड स्वैप किया और पासवर्ड पूछा। दो बार गलत पासवर्ड बताने पर उन्होंने सचिन से गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी। इस पर सचिन ने सही पासवर्ड बता दिया। इसके बाद उनके खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सचिन वापस राजनगर ऑफिस पहुंचे और दोस्त के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।