{"_id":"5a180ca94f1c1baf678bd9d3","slug":"41511525545-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी पर लगाया बच्ची के अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के प्रेमी पर लगाया बच्ची के अपहरण का आरोप
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने किया बच्ची का अपहरण
लोनी। गिरी मार्केट कालोनी में बृहस्पतिवार शाम सात साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने उसकी मां के प्रेमी पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गिरी मार्केट कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने शाम सात बजे पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी कार सवार एक व्यक्ति बच्ची को उठा ले गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोनी एसएचओ अभय प्रताप का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद का मामला है। तीन माह पूर्व व्यक्ति की पत्नी घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। पति ने उसके प्रेमी पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।