{"_id":"5cb38a1dbdec22143c0367ff","slug":"31555270173-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
गाजियाबाद। पांच बच्चों की मां का प्रेमी केसाथ फरार होने का मामला सामने आया है। ढूढ़ने निकले पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में युवक को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
गोविंदपुरम स्थित झोपड़ी में रहने वाले युवक की शादी 18 वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नीके एक युवक से अवैध संबंध हो गए। इसका विरोध किया तो उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करने लगी। शनिवार की शाम को पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया कि रात में करीब साढ़े 10 बजे वह एनडीआरएफ मैदान के सामने ऑटो से उतरकर पैदल ही उसकी खोज कर रहा था कि उसकी पत्नी ऑटो में जाती दिखाई दी। उसने रोकने का प्रयास किया तो वह उतरी। उसके पीछे से आए व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसका एक दांत टूट गया। सिर और ठोड़ी में काफी चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बहनोई को घटना की जानकारी दी। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।