{"_id":"59c177ca4f1c1b2e688b58a7","slug":"31505851338-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में महिला को लिफ्ट देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में महिला को लिफ्ट देकर लूटा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में लिफ्ट देकर महिला-युवक से लूट
दिल्ली-वजीराबाद रोड पर कार सवार तीन बदमाशों ने महिला और युवक को लिफ्ट देकर लूटपाट की। वारदात के बाद बदमाश महिला को करनगेट पुलिस चौकी के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
निवाड़ी में कनीज परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह दिल्ली के भजनपुरा निवासी रिश्तेदार के घर जाने के लिए हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर पर बस का इंतजार कर रही थीं। वहां एक युवक भी खड़ा था। युवक ने भी उनसे भजनपुरा जाने वाली बस का इंतजार करने की बात कही। तभी सामने से आ रही एक कार को युवक ने रुकवाया और कनीज को भी कार में साथ चलने को कहा। युवक के कहने पर कनीज कार में बैठ गई। कनीज के बैठने के बाद भोपुरा जाने वाला एक अन्य युवक भी कार में बैठ गया। आरोप है कि चलती कार में बदमाशों ने कनीज को जान से मारने की धमकी देकर सोने के कुंडल और पर्स लूट लिया। बदमाशों ने भोपुरा के लिए बैठे युवक से भी 25 सौ रुपये लूटे। बदमाश करनगेट पुलिस चौकी के पास कनीज और युवक को उतारकर फरार हो गए। महिला को शक है कि कार रुकवाने वाले युवक बदमाशों का साथी था। एएसपी अनूप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
दो पुलिस चौकी के बीच वारदात
हिंडन एयरफोर्स और करनगेट पुलिस चौकी के बीच हुई घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। वारदात के बाद बदमाश करनगेट चौकी के आगे से फरार हो गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। लोगों को कहना है यह बदमाश दिल्ली की ओर भागे हैं, तो आगे तुलसी निकेतन चौकी है। वहां भी चौकी के आगे से होकर निकले होंगे।
विज्ञापन
दो युवकों से मोबाइल लूटा
न्यू करहेड़ा निवासी घनश्याम मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ ऑटो से मोहन नगर चौराहे के पास आए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूूट लिया। ऑटो चालक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश तेजी से भाग गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। वहीं, इडीएम मॉल के पास बदमाशों ने डीयू के छात्र से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।