{"_id":"5bfef52cbdec2241891ed39c","slug":"21543435564-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, नकदी-ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, नकदी-ज्वेलरी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी किए गए दो लैपटॉप, चार मोबाइल, हैंड पर्स, नकदी और ज्वेलरी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया चोर पूर्व में कश्मीरी गेट दिल्ली और थाना भवन शामली से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया चोर राशिद उर्फ सोल्ला निवासी गांव खिवाई, मेरठ है। वह ट्रेनों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। राशिद को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके पास से आठ हजार की नकदी, लेडीज पर्स, सोने के टॉप्स, लैपटॉप व चार मोबाइल मिले हैं। उससे चार केस का खुलासा हुआ है। उनका कहना है कि राशिद साथियों के साथ ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराकर आउटर पर कूदकर भाग जाता था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन