{"_id":"5ab397864f1c1be73f8b459f","slug":"21521719174-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी युवती ने तेजाब फिंकवाने के आरोप से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी युवती ने तेजाब फिंकवाने के आरोप से किया इनकार
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली ने तेजाब फिंकवाने से किया इंकार, बाइकर्स की तलाश
साहिबाबाद। लाजपत नगर निवासी बैंककर्मी युवती समेत छह लोगों पर मोहन नगर चौराहे पर ऑटो में तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दिल्ली निवासी आरोपी सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बैंककर्मी की सहेली ने तेजाब फिकवाने के आरोप इंकार किया है। फिलहाल उसकी कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, पुलिस को तेजाब डालने वाले बाइक सवार दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाजपतनगर से गाजियाबाद पीएनबी जा रही ऑटो सवार बैंककर्मी युवती पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली है। पीड़िता के पूर्व सहेली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बुधवार को साहिबाबाद पुलिस ने सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने तेजाब फिकवाने के आरोप से इंकार किया है। अब पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती की सोमवार और मंगलवार को किन नंबरों पर बात हुई थी। क्या उन नंबरों में से किसी की लोकेशन घटनास्थल पर है या नहीं। बता दें कि पीडिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवती उसकी पूर्व सहेली थी। उसने दो साल से उससे बात करना छोड़ दिया था, तब से वह उसकी दुश्मन बन गई थी। साहिबाबाद एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि लाजपत नगर निवासी पीड़िता के घर से घटनास्थल मोहन नगर मंदिर के बीच की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक स्थान पर एक पल्सर बाइक दिखी है, मगर उसका नंबर नहीं आ रहा है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की दिशा में भी जांच की जा रही है।
थाने पहुंचे परिजनों ने जताया आक्रोश
तेजाब पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन बुधवार दोपहर साहिबाबाद थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दिल्ली निवासी युवती कई बार धमकी दे चुकी थी। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।