फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी समेत डीएम, एसएसपी को किया तलब

मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी समेत डीएम, एसएसपी को किया तलब

Sat, 30 Dec 2017 06:09 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी समेत डीएम, एसएसपी को किया तलब

विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी समेत डीएम, एसएसपी को किया तलब

लोनी। जावली गांव निवासी पंकज हत्याकांड में मानव अधिकार आयोग ने डीजीपी, डीएम और एसएसपी गाजियाबाद को तलब किया है। आयोग ने अधिकारियों को दो महीने में घटना की जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

गत 19 नवंबर को जावली गांव निवासी पंकज की बदमाशों ने हत्या कर उसके शव को गढ़ी सब्लू गांव के जंगल में फेंक दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना से दो दिन पूर्व पंकज को हिरासत में लिया था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। परिजनों की मानें तो पंकज को छोड़ते समय पुलिस ने परिजनों का फोन नंबर भी अपने पास रख लिया था। इसके बाद पंकज घर से अपने दोस्तों के साथ चला गया था। पंकज का शव मिलने पर उन पुलिस कांस्टेबलों ने उसे नहीं पहचाना, जिन्होंने दो दिन पूर्व उसे हिरासत में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया था। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने घटना को एनकाउंटर बताते हुए मानवाधिकार आयोग में न्याय के लिए गुहार लगाई थी। आयोग की टीम ने डीजीपी, डीएम और एसएसपी को तलब करके मामले में निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed