फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आशु उर्फ मिर्ची गैंग का 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

आशु उर्फ मिर्ची गैंग का 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
आशु उर्फ मिर्ची गैंग का 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
मिर्ची गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। आशु उर्फ मिर्ची गैंग के 25 हजार के इनामी सदस्य को मसूरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। पुलिस गैंग के सरगना को तलाशने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान निगरावठी चौराहे के पास से भोजपुर निवासी कपिल उर्फ पंचल को गिरफ्तार किया है। कपिल आशु गैंग का सक्रिय सदस्य है। बताया कि वह अभी मोदीनगर के इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। कम उम्र में बड़ा आदमी बनने और नाम कमाने के लिए उसने अपराध की दुनिया को चुना। बताया कि ज्यादा रुपये मिलने के कारण वह आशु गैंग से जुड़ गया। आरोपी ने राजनगर में महिला से मोबाइल लूटा था। आरोपी ने गैंग सरगना के साथ मिलकर अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 45 हजार रुपये की लूट की थी। अमरोहा पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने फिर से बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची। पहले नौ मई को मसूरी थाना क्षेत्र से डस्टर कार लूटी, उसके बाद गुलावठी और मेरठ के पेट्रोल पंपों पर डकैती डाली। बताया कि लूट करने के बाद आरोपी मौके मिलते ही रुपयों का बंटवारा कर लेते हैं। एसपी देहात ने बताया कि आशु 50 हजार रुपये का इनामी है और वह मसूरी में हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि इस गैंग के आठ से अधिक सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, फरार चल रहे सभी सदस्यों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed