फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली तीस झुग्गियां

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली तीस झुग्गियां

Sun, 06 May 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली तीस झुग्गियां
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जलीं 30 झुग्गियां
विज्ञापन


साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक स्थित 132 केवी सब स्टेशन के पास हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से शनिवार दोपहर को झुग्गियों में आग लग गई। आग से करीब 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान करीब आधा दर्जन गैस के छोटे सिलेंडर धमाके के साथ फटे। एक बड़े सिलिंडर को फटने से बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक दर्जन से अधिक परिवार झुग्गी जलने से बर्बाद हो गए। नकदी, सामान और जेवर आग की चपेट में आ गए।
वैशाली सेक्टर एक में 132 केवी सब स्टेशन है। यहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल के नीचे करीब साठ से अधिक झुग्गियां हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से एक झुग्गी में आग लग गई। लकड़ी और पॉलीथिन होने से आग तेजी के साथ फैलती चली गई। देखते ही देखते करीब 30 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे पांच छोटे गैस के सिलिंडर फट गए। आग की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एफएसओ वैशाली सोमदत्त सोनकर ने बताया कि वैशाली की तीन और साहिबाबाद की दो गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नकदी, कपड़े और जेवर जले
मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार की रहने वाली जसीमा खातुन करीब 15 साल से अपने परिवार के साथ झुग्गी में रहती थी। वह आसपास की सोसायटी में मेड का काम करती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब एक लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये के जेवर कपड़े आग के चपेट में आ गए। इस तरह दूसरे लोगों के सामान का भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागकर बचाई जान
मुजफ्फरपुर की रहने वाली गुड़िया ने बताया कि वह अपनी झुग्गी में सो रही थी। आग लगने के दौरान उसे आवाज आने पर आंख खुली तो बाहर निकल कर देखा। इस दौरान पास की झुग्गियां जल रही थीं। इस दौरान वह झुग्गी में सो रही अपनी दोनों बेटी को लेकर बाहर आई और अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि अगर वह सही समय पर नहीं जगती तो उनकी जान चली जाती। अग में उनके 30 हजार रुपये और सामान जल गया।

सिटीजन वालंटियर सदस्यों ने की मदद
आग लगने के दौरान बेघर हुए लोगों की मदद के लिए सिटीजन वालंटियर फोर्स के सदस्य आगे आए। सदस्य नमित ने बताया कि करीब 100 लोगों के खाने और लिए व्यवस्था की गई है। शाम के लिए भी व्यवस्था कराई जा रही है।


बिजली के बदले एक झुग्गी से हर महीने ले रहे थे 200 रुपये
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक में जिस स्थान पर करीब 60 से अधिक झुग्गियां हैं। पास में 132 केवी का सब स्टेशन है। हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पावर कारपोरेशन के निर्देश है की हाईटेंशन लाइन के नीचे स्थान खाली छोड़ा जाए। बावजूद इसके पावर कारपोरेशन आंख मूंदे बैठा रहा और लाइन के नीचे झुग्गियां बसती चली गई। यही नहीं झुग्गी वालों से बिजली के बदले हर महीने वसूली की जा रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी 200 रुपये प्रतिमाह एक झुग्गी से बिजली के बदले ले रहे थे।

एक ओर जहां सरकार बिजली चोरी रोकने ने लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, वहीं पावर कारपोरेशन के ही कर्मचारी चोरी से बिजली देकर योजना को पलीता लगा रहे थे। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें पास वाले खंभे से बिजली ली हुई है। पावर कारपोरेशन के ही कर्मचारी ने उन्हें बिजली दी है। इसके लिए प्रति एक झुग्गी से 200 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। लोगों ने बताया कि करीब 20 साल से इस स्थान पर झुग्गियां हैं। अधीक्षण अभियंता जीडी द्विवेदी ने बताया कि जांच कराई जाएगी कि कौन 200 रुपये लेकर बिजली चोरी करवा रहा था। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता एपी वशिष्ठ ने बताया कि लगातार प्रशासन को पत्र लिखकर एचटी लाइन के नीचे कब्जा कराने वालों को हटाने की मांग की जाती रही है। इसके साथ ही लोगों को भी एचटी लाइन के नीचे घर और निर्माण नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाता है। इन सभी को कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन लोग हटे नहीं।


तीन घंटे बाधित रही बिजली
सब स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में आग लगने के बाद इंदिरापुरम स्थित एटीएस सोसायटी में जा रही लाइन को बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक आग बुझाने के दौरान बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद पावर कारपोरेशन के जेई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और लाइन चेक कर बिजली की सप्लाई शुरू करने का काम किया। इस दौरान फाल्ट मिलने से धमाका भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed