{"_id":"5a2d92484f1c1b59678c14cb","slug":"201512936008-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने एसएचओ के खिलाफ फिर वीडियो-ऑडियो किया वायरल-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने एसएचओ के खिलाफ फिर वीडियो-ऑडियो किया वायरल-Ghaziabad city
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने एसएचओ के खिलाफ फिर वीडियो-ऑडियो वायरल किया
साहिबाबाद।
वैशाली चौकी पर तैनात सिपाही विजय चौधरी ने एसएचओ इंदिरापुरम के खिलाफ शनिवार रात दूसरा वीडियो और एक ऑडियो वायरल किया है। सिपाही ने एसएचओ पर उसका नंबर सर्विलांस पर लगाने और किसी मामले में फंसाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने ऑडियो-वीडियो में एसएचओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
वीडियो में सिपाही विजय चौधरी ने आरोप लगाया है कि इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच कर रहे हैं। सर्विलांस के जरिए वह उसके फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग भी सुन रहे हैं। बिना शिकायत उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाने पर वह कोर्ट के जरिए एसएचओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। आरोप है कि इंस्पेक्टर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए गवाह तैयार कर रहे हैं। सिपाही ने एक ऑडियो भी वायरल किया है, इसमें उसने आरोप लगाया है कि एसएचओ इंदिरापुरम सिपाहियों के रुपयों से खाना खाते हैं। मामले में एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेज दी गई है। सीओ इंदिरापुरम डॉ राकेश मिश्र का कहना है कि मामले में अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। बीते बुधवार को विजय चौधरी ने एसएचओ पर छुट्टी न देने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था। इसके बाद वह ऑन ड्यूटी होते हुए भी घर चला गया था। जांच के दौरान विजय चौधरी की अक्तूबर में दो दिन की छुट्टी लेने की बात सामने आई थी। एसएचओ ने विजय चौधरी की रिपोर्ट तैयार का एसएसपी को भेजी थी। अभी तक मामले में एसएसपी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।