फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित: सोसाइटी में फायरिंग-Cordination

प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित: सोसाइटी में फायरिंग-Cordination

Mon, 07 Aug 2017 05:40 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित: सोसाइटी में फायरिंग-Cordination
दिनदहाड़े सोसायटी में घुसकर फायरिंग, हंगामा
विज्ञापन

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की सैम सोसायटी में रविवार को दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर कार सवार बदमाशों ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी। गोली आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष के फ्लैट की छत पर लगी।

मारपीट के दौरान बदमाशों ने अध्यक्ष के भतीजे पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को भी धमकाया।

विजयनगर पुलिस सोसायटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष समेत तीन पर नामजद एवं अन्य कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सैम सोसायटी निवासी रवींद्र शर्मा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप सोसायटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ज्ञान यादव पर लगाया है। उनके मुताबिक रविवार दोपहर को पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ज्ञान यादव ने फ्लैटों में लगाए जा रहे गेट वॉल का विरोध किया, जिस पर झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे ज्ञान यादव फॉर्च्यूनर कार से करीब 10 से 12 बदमाशों के साथ सोसायटी आए। सुरक्षा गार्ड के रोकने पर उसे धमकाया गया। गॉर्ड रूम में लगा सीसीटीवी व डीवीआर तोड़ दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा किया।

इस बीच में गॉर्ड ने रवींद्र शर्मा के मोबाइल पर कॉल कर बदमाशों के उनके घर आने की सूचना दी। बदमाश ने उनके फ्लैट में घुसकर रवींद्र, उनकी पत्नी और भतीजे से मारपीट की। बदमाशों ने भतीजे के हाथ में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।

तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर फ्लैट के अंदर ही फायर कर दिया। गोली कमरे की छत पर जा लगी। इस बीच सोसायटी के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौके से ज्ञान यादव समेत तीन को हिरासत में ले लिया। बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए।


रवींद्र की शिकायत पर ज्ञान यादव, सचिन यादव, विनोद यादव समेत अन्यों के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ फर्स्ट मनीषा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed