{"_id":"5c155739bdec2253f0495785","slug":"191544902457-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
गाजियाबाद। कविनगर थाना के शास्त्री नगर निवासी अंकुर भारतीय एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की रात को पास में ही रहने वाले एक रिश्तेदार की शादी थी। पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। सभी लोग रात करीब आठ बजे निकले थे। वापस आए तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अलमारी के गेट भी उखड़े पड़े थे। उसमें रखा करीब साढ़े चार तौला सोना, 700 ग्राम चांदी और हजारों रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। घटना की सूचना डॉयल-100 पर दी। उसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। उसके आधार पर आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।