{"_id":"5aea184a4f1c1b56098b7c80","slug":"191525291082-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकने का किया इशारा तो सिपाही पर चढ़ाई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुकने का किया इशारा तो सिपाही पर चढ़ाई कार
Updated Thu, 03 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रुकने का किया इशारा तो सिपाही पर चढ़ाई कार
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल के पास लैपर्ड बाइक पर सवार सिपाही को कार सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकना भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने सिपाही के ऊपर ही कार चढ़ा दी और फरार हो गए। घायल सिपाही को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि महाराजपुर चौकी पर तैनात सिपाही जीत पाल सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे पैसिफिक मॉल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को कार रोकने का इशारा किया तो उन्होंने सिपाही पर ही कार चढ़ा दी। घायल सिपाही जीतपाल को गंभीर हालत में अन्य पुलिस वालों ने यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। कार सवारों की तलाश की जा रही है।