{"_id":"59adb1854f1c1b5b738b5222","slug":"191504555397-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 हजार का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार-Cordination
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतेंद्र बरवाला गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार
सतेंद्र बरवाला गैंग के 12 हजार के इनामी शार्प शूटर अंकित भनेड़ा को विजय नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने विजय नगर टी प्वाइंट से रविवार रात धर दबोचा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वैशाली में डकैती करने आए शार्प शूटर के चारसाथियों को 2016 में पुलिस पकड़ चुकी है। बागपत के रमाला में 25 लाख की रंगदारी न देने पर सहारनपुर के कारोबारी को अंकित ने गोली मार दी थी।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि एसआई राजीव बालियान और अंजनी सिंह ने टीम के साथ विजय नगर टी प्वाइंट से रविवार रात शामली के भनेड़ा गांव निवासी इनामी अंकित कुमार उर्फ अंकित भनेड़ा को गिरफ्तार किया। 2016 की शुरुआत में 50 हजार केइनामी और हाल ही में शामली से जेल गए विपुल खूनी के कहने पर अंकित ने सहारनपुर के कारोबारी सुधीर जैन से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी, लेकिन रंगदारी न मिलने पर कारोबारी के पैर में गोली मार दी थी। अंकित ने छपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश के घर के बाहर फायरिंग की थी। इसके अलावा 30 लाख की सुपारी लेकर रुड़की में एक वकील की हत्या करने केलिए स्विफ्ट कार लूटी थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था और तीन माह पहले ही बाहर आया था। आईजी मेरठ ने करीब एक साल पहले आरोपी पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था। अंकित पर लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी और बलवे के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
महंगी गाड़ियों, हथियारों के साथ रखता था आठ गर्लफ्रेंड
एसआई राजीव ने बताया कि अंकित बीएमडब्ल्यू-ऑडी समेत महंगी गाड़ियों और आटोमेटिक हथियारों का शौकीन था। अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर उसने महंगी गाड़ियों के साथ हथियारों की कई फोटो डाल रखीं हैं। बीए पास करने के बाद वह जल्दी रुपये कमाने के लालच में आकर सतेंद्र बरवाला गैंग से जुड़ा। महंगी गाड़ियां दिखाकर खुद को बड़ा बदमाश बताता और आटोमैटिक हथियार दिखाकर वह व्यापारियों को धमकाता था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की हत्या की थी योजना
अंकित हथियारों के बल पर ही राजनीति में भी आना चाहता था। वैशाली में उसके साथियों के पकड़े जाने से पहले उसने अपने भनैड़ा गांव के ग्राम प्रधान की हत्या की योजना बनाई थी। प्रधान की हत्या कर वह खुद ग्राम प्रधान बनना चाहता था।