फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आईएमईआई नंबर साइड स्टोरी-Cordination

आईएमईआई नंबर साइड स्टोरी-Cordination

Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
आईएमईआई नंबर साइड स्टोरी-Cordination
संभालकर रखें मोबाइल बिल, वरना हो सकती है मुश्किल
विज्ञापन

अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदकर लाए हैं तो उसका बिल जरूर संभालकर रखें। हो सकता है कि आपके मोबाइल का आईएमईआई नंबर क्लोन कर उसका उपयोग कोई अपराधी कर ले। ऐसे में पुलिस अगर आईएमईआई नंबर ट्रेस कर आप तक पहुंचती है तो आपका बिल ही आपको बचा सकेगा।

साहिबाबाद से पकड़े गए गिरोह से बरामद पांच मोबाइल फोन ऐसे हैं, जिनका आईएमईआई नंबर कहीं और भी संचालित है। दरअसल, लुटेरों ने उन लोगों के फोन की आईएमईआई नंबर को क्लोन कर अपने मोबाइल में चालू कर लिया था। पुलिस अब उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि साहिबाबाद से पकड़े गए गिरोह से बरामद मोबाइल फोन की जांच की गई तो पांच मोबाइल की आईएमईआई पहले ही गुजरात, दादरी, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में चलती पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इसे आईएमईआई क्लोनिंग कहते हैं। एक आईएमईआई के मोबाइल से कोई अपराध होता है तो दोनों आईएमईआई यूजर्स को पुलिस पकड़ती है। ऐसे में उसी यूजर को पुलिस क्लीन चिट देती है, जिसके पास अपने मोबाइल का बिल होता है।

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि गिरोह ने लूटे गए मोबाइल फोन में कुछ ऐसे आईएमईआई नंबर डाले हैं जो वर्तमान में कंपनी के डिब्बा बंद मोबाइल में बंद हैं। ये मोबाइल अब तक बिके भी नहीं है और उनके आईएमईआई नंबर पहले ही दूसरे मोबाइलों में चलने लगे हैं।


क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि सिर्फ आईफोन और ब्लैकबेरी के फोन के आईएमईआई नंबर नहीं बदले जा सकते। ऐसे में आईफोन और ब्लैकबेरी फोन लूटने के बाद गिरोह उनके पार्ट्स निकालकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed