{"_id":"5cc5fe26bdec2207167ec0af","slug":"181556479526-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से झोपड़ी जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से झोपड़ी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख
गाजियाबाद। बिजली भाग की लापरवाही से पिछले कुछ दिनों में आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोगों के आशियाने जलकर राख हो चुके हैं, लेकिन पीड़ितों की कोई सुनने को तैयार नहीं है। कविनगर जैन मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गई। आग बुझने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
दिलशाद मूल निवासी भोजपुरा अलीगढ़ वर्तमान में कविनगर जैन मंदिर फ्लाईओवर केपास नर्सरी चलाता है। वहीं सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर उसमें निवास करता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे झोपड़ी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगरी झोपड़ी के ऊपर गिर पड़ी। कुछ ही देर में झोपड़ी जली उठी। उसकी पत्नी झोपड़ी के बाहर थी और वह कहीं गया हुआ था। बताया कि झोपड़ी के अंदर सोने, बैठने व खाने बनाने का सारा सामान था। कुछ रुपये भी रखे हुए थे। सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद पुलिस और फायर की गाड़ी पहुंची। थाना पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।