फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एलएमसी की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी पांच मंजिला इमारत

एलएमसी की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी पांच मंजिला इमारत

Mon, 30 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
एलएमसी की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी पांच मंजिला इमारत
एलएमसी की जमीन पर कब्जा कर बनाई थी पांच मंजिला इमारत
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में शुक्रवार को भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत जिस जमीन पर बनी थी, वह एलएमसी की थी। खोड़ा नगर पालिका के अधिकारियों ने शनिवार को इमारत के दोनों मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से इमारत बनाई थी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि जब रिकार्ड खंगाले गए तो पता चला कि पांच मंजिला इमारत एलएमसी की जमीन पर बनाई थसी। इसके बाद दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी रफीक और खोड़ा के लोकप्रिय विहार निवासी समसुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इनके पीछे एक दबंग नेता का संरक्षण है। केके भड़ाना ने बताया कि इमारत की ग्राम सभा की जमीन पर बनाई गई थी, जिसका खसरा नंबर 1228 है। इस संबंध में बिल्डिंग मालिकों ने परिषद के अधिकारियों से संपर्क कर जमीन पर अपना दावा किया है। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका के जेई मदन पाल सिंह की तहरीर पर रफीक और समसुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पर बिना अनुमति के सरकारी नियमों को उल्लंघन कर कमजोर मकान बनाने और मकान गिरने पर लोगों को समस्या होने, जाम लगने समेत अन्य कई आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पर 288, 291, 426, 431, 436 समेत पब्लिक एंड प्रॉपर्टी एक्ट समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जैक लगाकर ठीक की जा रही थी बिल्डिंग
शिकायत में कहा गया है कि 18 जुलाई को इमारत में क्रेन घुस गई थी, जिससे इमारत के दो पिलर टूट गए थे। इसके बाद बिल्डिंग झुक गई थी। इन पिलरों को जैक लगाकर ठीक किया जा रहा था। लेकिन जैक हटाते ही बिल्डिंग गिर गई। वहां पर जांच कर रहे अंडर ट्रेनी सब इंस्पेक्टर संजीव चौधरी, मनीष शर्मा और कपिल कुमार ने इमारत के आसपास से लोगों को हटा दिया था। इससे लोगों की जानें बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा हटाने का काम बंद
जमींदोज हुई पांच मंजिला इमारत का मलबा हटाने का काम शनिवार रात से बंद है। प्रशासन की टीम ने एनएच-24 के नीचे सर्विस रोड और एनएच से खोड़ा के अंदर जा रही पुश्ता रोड से मलबा हटा दिया है। इससे यातायात सुचारु हो गया है। बाकी बचा मलबा मकान के मालिकों को हटाने के लिए कहा गया है, लेकिन रविवार को मलबा हटाने का काम नहीं हुआ।

13 इमारतों को किया गया सील
खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका की टीम ने रविवार को 13 निर्माणाधीन इमारतों को खतरनाक घोषित कर सील कर दिया। छह भवन मालिकों को सुरक्षा के मद्देनजर मकान खाली करने का नोटिस जारी किया है। दो भवन खाली कराए गए। अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि टीम ने लोकप्रिय विहार और आदर्श नगर में कार्रवाई की।


सोसायटी की गिरी दीवार, कार क्षतिग्रस्त
साहिबाबाद। वसुंधरा में ओलिव काउंटी सोसायटी की दीवार रविवार सुबह अचानक गिर गई। दीवार गिरने से पास में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दीवार के पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। कार मालिक ने थाने में शिकायत दी है। वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिंस सोसायटी में शिवांशु भारद्वाज परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी के पास ही ओलिव काउंटी सोसायटी की बाउंड्रीवॉल है। उनकी एक्सयूवी कार घर के सामने सोसायटी की दीवार के पास खड़ी थी। रविवार सुबह दीवार अचानक भरभराकर गाड़ी पर गिर गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed