{"_id":"5c71afc6bdec2211b7060723","slug":"171550954438-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका करने पर रोका तो गार्ड पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लघुशंका करने पर रोका तो गार्ड पर चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमले में लघुशंका करने से रोका तो गार्ड पर चलाई गोली
गाजियाबाद। गमले में लघुशंका करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचा। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई के लौट आई।
कविनगर थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति गमले में लघुशंका करने लगा। सिक्योरिटी गार्ड ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर व्यक्ति ने गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बचा। गार्ड ने तत्काल 100 नंबर पर काल की। कुछ ही देर में पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान भाजपा के एक नेता वहा पहुंचे। उन्होंने मामले को वहीं पर रफा दफा करा दिया। जबकि गार्ड आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। भाजपा नेता ने दोनों को आपस में मिलवाया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। गार्ड ने फायरिंग की बात से इनकार कर रहा है।