फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश-Cordination

एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश-Cordination

Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश-Cordination
रेप पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। डायल-100 पर ही रिपोर्ट दर्ज करने का दावा करने वाली गाजियाबाद पुलिस की पोल एक रेप पीड़िता ने खोलकर रख दी है। महिला का आरोप है कि वह पिछले 10 दिनों से चौकी, थाने, सीओ सिटी ऑफिस और एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने लगी, जिसे देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा तो 10 दिन बाद विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

साहिबाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति साउदी अरब की एक कंपनी में अकाउंटेंट है। उसका कहना है कि उसने 10 महीने पहले विजयनगर क्षेत्र में नईम निवासी मिर्जापुर विजयनगर से 16 लाख रुपये में 70 गज का प्लाट खरीदा था। आरोप है कि पूरी रकम देने के बाद भी आरोपी नईम उससे पांच लाख रुपये की ओर मांग कर रहा था। 14 मई को महिला मिर्जापुर में एक प्लाट को देखने के लिए गई थी, जहां से रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रही थी। वह एनएच-24 पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान एक कार आई और उसमें सवार अज्ञात युवक ने उसे धक्का देकर कार में अगवा कर बैठा लिया। पीड़िता का कहना है कि कार में नईम बैठा था, जिसने उसके दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांधकर कार में बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि नईम ने हाईवे पर ही उससे दुष्कर्म किया और उसे डासना मसूरी के पास फेंककर फरार हो गए। कार में तीन युवक सवार थे। महिला का कहना है कि पहले वह डासना चौकी गई, जहां से उसे विजयनगर थाने भेज दिया गया। इसके बाद थाने में एक दिन तक उससे ही पुलिस ने पूछताछ की ओर अगले दिन आने की बात कहकर भेज दिया। महिला इसके बाद से लगातार थाने, सीओ सिटी और एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को वह एसएसपी ऑफिस में पेट्रोल लेकर पहुंची और पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने लगी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और मामले की जानकारी एसएसपी को दी। मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्हें तुरंत विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया। एसएसपी का कहना है कि मामले में रेप की धाराओं की रिपोर्ट हो चुकी है। आरोपी नईम व अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed