{"_id":"5aba2d044f1c1b2f4e8b4870","slug":"171522150660-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Mar 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने अभयखंड चौकी क्षेत्र से दो युवकों को अमेरिकी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नौ एमएम के तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
अभयखंड चौकी प्रभारी ईलम सिंह ने बताया कि रविवार रात काला पत्थर रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। इनके पास से नौ एमएम के तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी विनीत त्यागी निवासी कनावनी और परमजीत निवासी न्याखंड तीन हैं। विनीत के पास से पिस्टल और परमजीत के पास से कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों पिस्टल कहां से लेकर आए थे।