{"_id":"5a842dcf4f1c1bff388b80ea","slug":"171518611919-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से धरने पर बैठी छात्र की तबियत बिगड़ी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 दिन से धरने पर बैठी छात्र की तबियत बिगड़ी-Cordination
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन से धरने पर बैठी छात्रा की तबियत बिगड़ी
गाजियाबाद। जीडीए द्वारा लोहिया नगर स्थित गोशाला में तोड़फोड़ करने के विरोध में 20 दिनों से धरने पर बैठी बीसीए छात्रा की तबियत मंगलवार को बिगड़ गई। सामाजिक संगठनों ने छात्रा को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हनुमान सेना की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
करीब 20 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने पहुंची जीडीए टीम के समक्ष बीसीए की छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली थी। गोशाला में तोड़फोड़ किए जाने से आहत छात्रा लगातार अनशन पर थी। हनुमान सेना के पदाधिकारियों ने डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन के जरिए छात्रा की हालत से अवगत कराया। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की थी कि वे छात्रा को आश्वासन देकर उसका धरना खत्म करा दें। बावजूद इसके कोई भी प्रशासनिक अधिकारी छात्र की सुध लेने नहीं पहुंचा। हनुमान सेना के अध्यक्ष शिव चौधरी का कहना है कि मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनहीनता सामने आई है। इस से नाराज होकर उन्होंने अब पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा है। संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।