{"_id":"5a2d93384f1c1bc5758b832a","slug":"171512936248-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिजोरी तोड़ लाखों रुपये ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिजोरी तोड़ लाखों रुपये ले उड़े चोर
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की तिजोरी तोड़ नगदी ले उड़े चोर
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में चोरों ने दरवाजा और खिड़की तोड़कर तिजोरी से लाखों रुपये उड़ा लिए। वारदात से पहले चोरों ने कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे ऊपर कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी नरेश चंद्र गोयल की साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में अजय इंडस्ट्रियल नाम से कंपनी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात कंपनी पर ताला बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह कंपनी पहुंचे तो तिजोरी का ताला टूटा मिला और दरवाजा और पीछे की खिड़की भी टूटी हुई थी। तिजोरी में रखे करीब 23 लाख रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित का दावा है कि तिजोरी में तीन कंपनियों के रुपये रखे हुए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने लिंक रोड थाने में मामले की तहरीर दी है। एसएसआई लिंकरोड अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली है। इसमें पीड़ित ने कितने रुपये की चोरी हुई है यह नहीं बताया है। पुलिस ने कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की है।
----------
25 कर्मचारी और सुरक्षा होने के बाद कैसे हो गई चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दिन कंपनी में नाइट शिफ्ट में करीब 25 कर्मचारी मौजूद थे और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। इसके बाद चोरी हुई और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।