फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफतार-Cordination

25 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफतार-Cordination

Fri, 21 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफतार-Cordination
25 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में सरकारी प्रतिष्ठान केखजाने की लूट के दौरान गार्ड की हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कमला नेहरू नगर से धर दबोचा। आरोपी का एक साथी भाग गया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 10-12 राउंड फायरिंग हुई। पकड़ा गया बदमाश आंध्र प्रदेश के साथ गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी में लूट के कई मामलों में वांछित था। आंध्र प्रदेश से ही उस पर 25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर कमला नेहरू नगर में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया तो वे भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान क्राइम ब्रांच के एसआई राजीव और अंजनी की टीम ने बदमाशों को दोनों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाशों ने बाइक कमला नेहरू नगर के जंगलों में घुमा ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को घेरकर दबोच लिया।

पकड़ा गया बदमाश दीपक शर्मा मुजफ्फरनगर के भौंरा कला का रहने वाला है। उसका साथी हैप्पी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दीपक के पास से एक पिस्टल बरामद की है। देर रात तक पुलिस ने कमला नेहरू नगर के जंगलों में हैप्पी की तलाश में कांबिंग की।

पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश के एक सरकारी प्रतिष्ठान में घुसकर उसने खजाने की लूट की थी। इस दौरान एक गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लूट में शामिल दीपक के साथियों को आंध्र प्रदेश पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


वह उनका सरगना था और यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार दीपक साथी के साथ लूट करने की फिराक में था। आरोपी कविनगर में हुई एक लूट के अलावा पश्चिमी यूपी के करीब 10 मुकदमों में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed