Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑनलाइन ठगी मामला

ऑनलाइन ठगी मामला

Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी मामला
वेबवर्क से जुड़े 50 से अधिक निवेशक सीबीआई की रडार पर
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले में सीबीआई जांच से कंपनी में अप्रत्यक्ष तौर पर हिस्सेदारी (पार्टनर) रखने वाले 50 से अधिक निवेशकों पर भी शिकंजा कसेगा, जिसमें मेरठ के सोना कारोबारी और एक एड एजेंसी संचालक शामिल है। इन दोनों लोगों के खातों से नोट बंदी के दौरान करोड़ों रुपया का लेनदेन वेबवर्क कंपनी से जुड़े खातों से हुआ था।

वेबवर्क के खिलाफ रामप्रस्थ कॉलोनी निकट दिल्ली वॉर्डर निवासी अमित किशोर जैन ने 24 नवंबर 2016 से शिकायत शुरू की। करीब नौ महीने की लंबी लड़ाई के बाद अब सारे मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है।
विज्ञापन


ऐसे में अब कंपनी से जुड़े निवेशकों से जल्द पूछताछ होगी, जिसमें गाजियाबाद के करीब 12 लोग शामिल हैं। इसी तरह से मेरठ में आबूलेन स्थित सोना कारोबारी, ईव्ज चौक स्थित व्यापारी एवं एड एजेंसी संचालित शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक निवासी निवेशक (महिला) का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इन्हीं को कंपनी का सबसे बड़ा निवेशक माना गया है। ऐसे तमाम लोग हैं जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अपनी और अपने साथियों की मोटी रकम वेबवर्क में खपाई।

उन्होंने एक ही दिन में हजारों आईडी (लाइक्स पैकेज) खरीदे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20 नवंबर से दिसंबर के बीच मेरठ में एड कंपनी संचालक के खाते में 1.20 करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर हुई।

डीजीसीईआई (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस), आयकर व अन्य एजेंसियों के माध्यम से ऐसे तमाम लोगों के खातों की जानकारी निकाली गई थी जिसकी सूची बनाकर नोएडा पुलिस को सौंपी गई। हालांकि बाद में नोएडा पुलिस पर ही सूची को आउट करने के आरोप लगे।

अमित किशोर जैन ने बताया कि उसके पास सारे सुबूत हैं कि कंपनी में करीब 500 करोड़ से अधिक की धनराशि लगी है। ढाई लाख से अधिक यूजर आईडी (लाइक्स पैकेज) खरीदी गए हैं। इसके साथ ही 60 से 70 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स की चोरी हुई। इन सब के बाद भी नोएडा पुलिस ने कंपनी के मालिक अनुराग गर्ग के बयान पर घोटाला 260 करोड़ रुपये मान लिया।

कोई आगे जांच नहीं की गई। पुलिस ने 50 से अधिक निवेशकों की सूची आउट की है। इसके साथ ही पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी कंपनी की अन्य डायरेक्टर (महिला) के खिलाफ न एफआईआर दर्ज की है और न ही कोई पूछताछ की है। जबकि वो पेपर में निवेशक थी। यहां तक कि उसकी बीएमडब्ल्यू गाड़ी को भी जब्त नहीं किया।


कंपनी का भ्रामक प्रचार करने के लिए शाहरुख खान और नवाजुद्दीन जैसे फिल्म स्टार की मदद ली गई। इन्हीं सारे तर्क पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी। अब सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है तो गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य जगहों के लोगों से भी पूछताछ होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed