फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कर्ज के रुपये मांगने पर की थी युवक की हत्या

कर्ज के रुपये मांगने पर की थी युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कर्ज के रुपये मांगने पर की थी युवक की हत्या
कर्ज के रुपये मांगने पर की थी यूनुश की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। पसौंडा में पिछले सोमवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर पुलिस ने आरोपी शाहरुख को पसौंडा पुलिया से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कर्ज के रुपये मांगने पर शाहरुख ने पसौंडा स्थित पार्किंग में यूनुश को बुलाया था और वहां दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव सिकंदरपुर रोड स्थित खाली प्लाट में फेंक दिया था।

साहिबाबाद सीओ डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सिकंदरपुर के पास सोमवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला घोंटना आया था। बाद में मृतक की पहचान पसौंडा निवासी यूनुश (40) के रूप में हुई थी। यूनुश की कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस को पता चला कि आखिरी बार पसौंडा स्थित पार्किंग संचालक शाहरूख से उसकी बात हुई थी। पुलिस ने बुधवार सुबह शाहरूख को हिरासत में लिया। शाहरूख ने बताया कि उसने यूनुश से ब्याज पर करीब सवा लाख रुपये लिए थे। वह प्रत्येक माह ब्याज देता था। यूनुश मूल से भी ज्यादा ब्याज दे चुका था। इसके बाद आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। तब यूनुश पूरे रुपये देेने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद शाहरुख ने यूनुश की हत्या की रणनीति बनाई। पांच मई की रात शाहरुख ने यूनुश को रुपये देने की बात कहकर पार्किंग में बुलाया। वहां शाहरूख का दोस्त इमरान निवासी पसौंड़ा भी आ गया था। दोनों ने यूनुश की कोल्ड कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां डालीं। बेहोश हो जाने पर दोनों ने वहां पड़ी एक चादर से यूनुस का गला दबा दिया। दोनों आरोपियों ने पार्किंग में खड़ी कार से शव सिकंदरपुर के पास एक खाली प्लाट में फेंक दिया था। सीओ ने बताया कि पुलिस ने कार और चादर भी निशानदेही से बरामद की है। पुलिस इमरान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed