{"_id":"5c14032bbdec2255cf6e7081","slug":"161544815403-ghaziabad-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्याकांड: बच्चे पूछ रहें, मां, क्या अब नहीं आएंगे पापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर हत्याकांड: बच्चे पूछ रहें, मां, क्या अब नहीं आएंगे पापा
Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बागेश की मौत के बाद घर में मातम मच गया। उनके बच्चे डरे-सहमे हुए थे। घर के हालात देखकर बच्चे अपनी मां से बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि मां, क्या पापा अब नहीं आएंगे। मां, बच्चों को गले लगाकर दहाड़ें मार रही थीं।
बागेश की पत्नी चंचल ग्रहणी हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी वंशिका नौ वर्ष की है। उससे छोटी बेटी तनिष्का (7) और सबसे छोटा बेटा मून (5) है। मां और परिवार के अन्य लोगों को रोता हुआ देखकर बड़ी बेटी समझ चुकी थी कि पापा इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन छोटी बेटी और बेटा गुमसुम से हो गए थे। वे कुछ समझ नहीं पा रहे थे। बार-बार अपनी मां से सवाल कर रहे थे कि पापा कहां गए हैं, सब लोग उनके बारे में क्या बात कर रहे हैं। क्या पापा हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़ कर चले जाएंगे।
बच्चों की यह बात सुनकर मां ने उन्हें गले लगा लिया और बुरी तरह रोने लगीं। लोगों ने बच्चों को मां से अलग किया और एक कमरे में ले जाकर बहलाया। रिश्तेदार और गली-मोहल्ले के लोग बच्चों को समझाते रहे कि पापा जल्दी आएंगे। जैसे ही बागेश का शव घर के अंदर पहुंचा तो बच्चे और पत्नी की हालत देखकर कोई भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था।

परिजन बोले, उधार के रुपये मांगने पर हुई हत्या
हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई बड़े भाई बृम्हेश ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। बताया कि बागेश ने नंदग्राम डी ब्लाक में रहने वाले सोनू चौधरी को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। 10 दिन पहले बागेश उससे रुपये मांगने गया तो सोनू ने उससे हाथापाई की थी। उसके बाद सोनू वहां से मकान खाली करके गायब हो गया था। आरोप है कि उसी ने बागेश की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू चौधरी को नामजद कर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बागेश कुछ और लोगों पर भी रुपये वापस देने के लिए तगादा कर रहा था।
50 लाख से ज्यादा की रकम दे रखी थी मार्केट में
परिजनों के अनुसार बागेश का 50 लाख से अधिक रुपया लोगों पर उधार है। किसी को 10 लाख, तो किसी को 15 लाख रुपये ब्याज पर दे रहे थे। 10 हजार, 50 हजार, एक लाख और तीन लाख रुपये भी कई लोगों पर हैं। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच करेगी। बताया गया कि वह कम ब्याज पर रुपये लेकर दूसरे लोगों को ज्यादा ब्याज पर देता था।
सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है हत्या का राज
पुलिस एवं परिवार के लोगों ने रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। परिवार के अनुसार, अंतिम बार बृहस्पतिवार रात 11:36 बजे बागेश स्कूटी से घर की तरफ आते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में उनके पीछे 30 सेकेंड बाद एक युवक आता है। वह हेलमेट लगाए हुए हैं और फोन करता नजर आ रहा है। हाथ से इशारा भी कर रहा है। वह स्कूटी के पीछे जाता है। उसके 10 मिनट बाद दूसरी तरफ से तीन युवक बाइक पर आते हैं। पुलिस के अनुसार जो युवक कैमरे में कैद हुए हैं, वह संदिग्ध हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त कर पूछताछ करेगी।

हत्या से पहले लूट की आशंका
बृहस्पतिवार को बागेश ने अंतिम किश्त 5500 रुपये की एक व्यापारी से ली थी। इसके अलावा दिनभर कई लोगों से रुपये आए थे। घर जाते समय उनके पास 50-60 हजार रुपये थे, लेकिन जब शव बरामद हुआ तो जेब से मात्र 500 रुपये मिले। मोबाइल भी नहीं मिला। स्कूटी का स्थान भी बदल दिया गया। ऐसे में परिजनों ने लूट की आशंका भी जताई है।
'मृतक के भाई की तहरीर पर सोनू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।'
- संजय पांडेय, एसएचओ, सिहानी गेट