फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नकली पिस्टल से करते थे असली लूट, चार गिरफ्तार-Ghaziabad city

नकली पिस्टल से करते थे असली लूट, चार गिरफ्तार-Ghaziabad city

Sun, 19 Aug 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
नकली पिस्टल से करते थे असली लूट, चार गिरफ्तार-Ghaziabad city
नकली पिस्टल से करते थे असली लूट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद/मुरादनगर। मुरादनगर पुलिस ने लुटेरों के ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो नकली पिस्टल के बल पर लूटपाट की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंग के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटी गई दो बाइक, तीन मोबाइल, तीन नकली पिस्टल और चाकू बरामद किए हैं। बीते दिनों उन्होंने गंगनहर की पटरी पर दो अलग-अलग लोगों से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी थी।

एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्य ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए लुटेरे जान मोहम्मद निवासी मैना पुट्ठी सरूरपुर मेरठ, ताज मोहम्मद निवासी गांव घसौली कंकडखेड़ा मेरठ, जितेंद्र निवासी भैंसाखुर्द बीबीनगर बुलंदशहर और मथुरा नौझील के मुडलिया गांव निवासी सचिन है। उन्होंने बताया कि इन लुटेरों ने 30 जुलाई को गंगनहर पटरी रेलवे पुल के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारी अशरफ निवासी बड़का आरिफपुर से नकली पिस्टल के बल पर लूट की वारदात की थी। बदमाशों ने बाइक, मोबाइल, पांच हजार की नकदी लूट ली थी। दो घंटे तक पीड़ित को बंधक बनाकर और एटीएम कार्ड से ढ़ाई हजार रुपये निकाले। हालांकि अशरफ ने पुलिस को 1.25 लाख रुपये की लूट बताई थी। लूट की दूसरी वारदात उन्होंने 16 अगस्त को बड़का आरिफपुर के अमरीश कुमार से की थी। इसमें बदमाश बाइक और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने एटीएम से पैसे निकालने वाली फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

--
ड्राइवर की हत्या कर लूट लिया था ट्रैक्टर
एसओ मुरादनगर लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि जान मोहम्मद पूर्व में हत्या की वारदात को भी अंजाम दे चुका है। 2016 में उसने हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में ड्राइवर की हत्या कर ट्रैक्टर लूट लिया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली से 800 रुपये में खरीदी थी नकली पिस्टल
पुलिस के मुताबिक जान मोहम्मद गैंग का सरगना है। उसने दिल्ली के करोलबाग इलाके से 800-800 रुपये में दो खिलौना पिस्टल खरीदी थी। यह पिस्टल देखने में बिल्कुल असली जैसी है, लेकिन वह लाइटर है। वारदात के वक्त जान मोहम्मद ने पीड़ित के मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी और गोली मारने की धमकी देकर मोबाइल और बाइक लूट ली थी। पीड़ित को पता नहीं चलता था कि पिस्टल नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed