फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शक में पत्नी को मारपीट कर घर में रखता था बंद

शक में पत्नी को मारपीट कर घर में रखता था बंद

Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
शक में पत्नी को मारपीट कर घर में रखता था बंद
शक में पत्नी घर में एक साल से कर रखी थी ‘कैद’
विज्ञापन

साहिबाबाद। कहते हैं बुढ़ापे में पति पत्नी ही एक दूसरे का सहारा होते हैं। लेकिन एक वाकया इससे एकदम परे है। बुधवार को वसुंधरा सेक्टर 17 की एक सोसायटी में पति द्वारा पत्नी को मारपीट कर घर में बंद करने का मामला सामने आया है। करीब चार साल से पति शक करने पर अपनी 45 वर्षीया पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करता आ रहा है। महिला करीब एक साल से घर से बाहर नहीं निकली है। आरोप है कि पत्नी को सुबह से शाम तक घर में बंद रखता था। बुधवार को पत्नी को बंद कर दिया था। महिला के शोर मचाने पर सोसायटी की महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर महिला को बाहर निकाला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित एक सोसायटी में महिला (45) परिवार के साथ रहती है। महिला की बेटी और बेटा नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार महिला का पति उस पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से संबंध होने का शक करता है। शक में शराब पीने के दौरान वह करीब चार साल से पत्नी से मारपीट करता आ रहा है। एक बार मारपीट में महिला का हाथ भी टूट गया था। बुधवार को आरोपी पति मारपीट कर पत्नी को सुबह दस बजे घर में बंद करके चला गया। दोपहर तीन बजे महिला के शोर मचाने पर पड़ोस की दर्जनों महिलाएं एकत्र होकर मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चाबी वाले से दरवाजा खुलवाकर महिला को बाहर निकाला। पीड़ित महिला ने चौकी पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि बच्चों के जाने के बाद उसका पति रोज मारपीटकर सुबह उसे घर में बंद कर ताला लगाकर चला जाता था। शाम को आकर दरवाजा खोलता था। वह करीब एक साल से घर से बाहर नहीं निकली है। पति पिछले लंबे समय से कोई नौकरी नहीं कर रहा है। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक माह से खराब घर की लाइट नहीं कराई सही
पीड़िता ने बताया कि आधे घर की लाइट खराब पड़ी हैं। पति ने घर की लाइट तक सही नहीं कराई। करीब छह घंटे बंद रहने के बाद महिला ने पड़ोस की महिलाओं से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों को भी देता था धमकी
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी से जब झगड़ा करने के लिए मना किया जाता था तो वह सरिया लेकर मारने की धमकी देता था। साथ ही पुलिस बुलाने पर भुगत लेने की धमकी देता था। काफी समय से लोग उससे परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed