फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गारमेंट शॉप में चोरी करते महिला-युवक को पकड़ा

गारमेंट शॉप में चोरी करते महिला-युवक को पकड़ा

Fri, 11 May 2018 06:20 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
गारमेंट शॉप में चोरी करते महिला-युवक को पकड़ा
गारमेंट शॉप में चोरी करते महिला-युवक को दबोचा
विज्ञापन


साहिबाबाद। पसौंडा स्थित एक गारमेंट शॉप में बृहस्पतिवार को कपड़े चोरी करते दुकानदार ने एक महिला और युवक को दबोच लिया। पुलिस दोनों को साथ थाने ले आई है।

साहिबाबाद के पसौंडा में दानिश परिवार के साथ रहते हैं। पसौंडा में ही उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी दुकान में एक महिला और युवक कपड़े खरीदने के बहाने आए। इस दौरान दोनों ने कपड़े चोरी कर अपने कपड़े में छिपा लिए। दुकानदार के शक होने पर दोनों भागने लगे। हालांकि महिला और युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पीड़ित ने बताया कि पहले भी दो बार उनकी दुकान से कपड़े चोरी हो चुके हैं। वह काफी समय से चोरों की तलाश में थे। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed