फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क पर चिल्लर बिछाई, गिनने में लगे दो सिपाही-Ghaziabad city

सड़क पर चिल्लर बिछाई, गिनने में लगे दो सिपाही-Ghaziabad city

Mon, 20 Nov 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर चिल्लर बिछाई, गिनने में लगे दो सिपाही-Ghaziabad city

विज्ञापन

सड़क पर ‘चिल्लर’ बिछाई... गिनने में लगे दो सिपाही
गाजियाबाद। वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारियों को रविवार को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब चालान काटने के बाद जुर्माने की रकम अदा करने के लिए स्कूटर सवार युवक ने सड़क पर सिक्के (चिल्लर) गिनने शुरू कर दिए। स्थिति यह हो गई कि पांच-पांच रुपये के सिक्के गिनने में स्कूटर सवार के साथ-साथ दो सिपाहियों को भी लगाना पड़ा। इसके बाद भी सिक्के गिनने में गड़बड़ी हो गई।

रविवार शाम करीब पौने पांच बजे सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल नेहरू नगर फ्लाईओवर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रांग साइड आने वाले वाहन चालकों से चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा था। इसी दौरान रांग साइड से एक स्कूटर सवार आया तो पुलिस ने उसे रोक लिया और चालान कर दिया। युवक ने पैसा न होने की बात कही, इस पर पुलिस ने उसे नहीं जाने दिया। बाद में उसने अपने पास से 5-5 रुपये के सौ-सवा सौ सिक्के निकाले और डिवाइडर पर ही फैला दिए। कई बार में भी जब वह रुपये की गिनती ढंग से नहीं कर पाया तो इस काम में उसके साथ दो पुलिसकर्मी लगाने पड़े। इसके बाद भी गलती हो गई और वह पांच सौ रुपये समझकर ज्यादा चिल्लर देकर चला गया। बाद में उसने फोन कर इसकी सूचना दी गई। सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल ने बताया कि यातायात माह के दौरान प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के दौरान स्कूटी चला रही कई महिलाओं का चालान किया गया। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। रविवार को 125 से ज्यादा चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed