फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बड़े होटलों में पार्टी कर लोगों को फंसाते थे ठग पिता-पुत्र

बड़े होटलों में पार्टी कर लोगों को फंसाते थे ठग पिता-पुत्र

Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
बड़े होटलों में पार्टी कर लोगों को फंसाते थे ठग पिता-पुत्र
बड़े होटलों में पार्टी कर फंसाते थे ठग पिता-पुत्र
विज्ञापन

एक वर्ष में रकम डेढ़ से ढाई गुना करने का झांसा देकर 150 परिवारों से 30 करोड़ रुपये ठगने वाले रामप्रस्थ निवासी पिता-पुत्र बड़े होटलों में पार्टी देकर लोगों को फंसाते थे। पार्टी में वह लोगों को कई तरह के निवेश की स्कीम बताकर लुभाते थे।

पीड़ित एडवोकेट श्यामानंदन झा ने बताया कि ठग दो भाई फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों से निवेश कराते थे, इसमें एक भाई का बेटा भी लोगों से निवेश करता था। अब दोनों भाई और बेटा फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पड़ोसियों तक को उनके जाने की भनक तक नहीं लगी। उनके सभी फोन भी बंद आ रहे हैं। इनके फरार होने के बाद से एक के बाद एक लोग सामने आ रहे है, सभी को यह ठगकर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सुरेंद्र सिंह सेठी ने बताया कि आरोपियों की पत्नी भी काफी शातिर थीं। वह भी पास पड़ोस की महिलाओं से कमेटी में रुपये लगाने के लिए कई तरह की स्कीम देती थीं।

उन्होंने बताया कि कमेटी में रुपये लगाने के बाद आरोपी ने कुछ लोगों को रसीद भी दी है, इसके साथ ही कुछ लोगों निवेश के बाद मिलने वाली दो गुनी रकम के डमी चेक भी दिए हैं।


उधर, एसएचओ लिंक रोड प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों की ओर से अभी तक रकम निवेश किए जाने के दस्तावेज नहीं दिखाए गए हैं। लोग दस्तावेज लेकर आएं तो जांच को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed