फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गौड़ मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, मची भगदड़

गौड़ मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, मची भगदड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
गौड़ मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, मची भगदड़
गौड़ मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन


गाजियाबाद। गौड़ मॉल की पांचवीं मंजिल पर बार्वेक्यू नेशन रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगने से मॉल में भगदड़ मच गई। घटना के समय रेस्टोरेंट में करीब 100 से अधिक लोग फंसे हुए थे। धुआं होने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर पहले पीछे का गेट तोड़ा और लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पा लिया गया। मॉल के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जबकि कुछ लोग धुआं देखकर भागने लगे।
कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी स्थित गौड़ मॉल के रेस्टोरेंट में रविवार दोपहर करीब दो बजे किचन में आग लग गई। उस दौरान रेस्टोरेंट में 70 लोग खाना खा रहे थे। जबकि करीब 35 कर्मचारी काम कर रहे थे। एक गेट होने के कारण लोग तेजी से नहीं निकल पाए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट की तीन गाड़ियों और दो टीमों ने रेंस्टोरेंट के पीछा का दरवाजा तोड़कर लोगों को जल्दी से बाहर निकाला। आग की सूचना से मॉल में अफरातफरी मच गई। लोग भागने दौड़ने लगे। रेस्टोरेंट में भी भगदड़ मच गई। मॉल में मौजूद लोग बाहर निकलकर भागने लगे। सड़कों पर भी कुछ देर के लिए लोग दौड़ते दिखाई दिए। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि खाना बनाने के दौरान किचन की चिमनी में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि चिमनी काफी दिनों से साफ नहीं हुई थी। उसमें तेल जम गया था, शार्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कोई जानमाल की हानि भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


घटना के समय मॉल में थे एक हजार लोग
आग लगने केदौरान गौड़ मॉल के अंदर करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मॉल को तत्काल खाली कराना शुरू कर दिया। सभी लोगों को बाहर निकाला, जिससे किसी तरह के हादसे से बचा जा सके। रविवार के दिन मॉल में ज्यादा भीड़ रहती है। अधिकतर लोग खरीदारी और खाने-पीने के लिए आते हैं। लोगों को नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉक ड्रिल का मिला लाभ
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले मॉक ड्रिल हुई थी। उसका काफी लाभ मिला है। मॉक ड्रिल की तर्ज पर ही कुछ ही देर में सभी लोगों को मॉल से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से अधिकारी और कर्मचारियों को काफी कुछ सीखने के लिए मिला।

सिनेमा को करा दिया बंद
आग लगने के बाद अग्निशमन के अधिकारियों ने सिनेमा को बंद करा दिया, जिससे लोग उसके अंदर फंसे न रह जाएं। दुकानों से भी लोगों को बाहर जाने के लिए बोल दिया गया। क्योंकि धुआं के कारण लोगों का दम घुटने लगा था। लोग भागने लगे थे।


- मॉल और रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस
अग्निशमन अधिकारी ने गौड़ मॉल के संचालक और रेस्टोरेंट के मालिक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट का आपातकालीन द्वार बंद था। जबकि वह खुला होना चाहिए था। आग लगने से कैसे बचा जाए, इसके लिए कोई चिन्ह नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed