फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिटायर्ड कंमाडों से पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता

रिटायर्ड कंमाडों से पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कंमाडों से पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता
रिटायर्ड कंमाडों से पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता
विज्ञापन




लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की लालबाग कॉलोनी में शुक्रवार को रिटायर्ड कंमाडों से तीन पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत शनिवार को लोनी सीओ ऑफिस में की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं।

लालबाग कालोनी में विरेंद्र सिंह रावत परिवार के साथ रहते हैं। वह रिटायर्ड कंमाडों है। उन्होंने बताया कि देश सेवा के बाद वह भाजपा के संह संयोजक सैनिक प्रकोष्ट पद पर हैं। वह आसपास रहने वाले युवाओं को कालोनी स्थित एक मैदान में शाखा, शारीरिक और वैदिक शिक्षा देते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे वह लालबाग मैदान में युवकों को शिक्षा दे रहे थे। उस दौरान तीन पुलिस कर्मी आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि इसका उन्होंने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। उनके पैट में टांके लगे हुए है। मारपीट के दौरान उनके टाकें भी खुल गए हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा की अभद्रता के बाद युवकों ने विरोध कर दिया। विरोध के चलते पुलिस कर्मी लौट गए। इसके बाद वह पुलिस कर्मियों की शिकायत करने के लिए शनिवार को लोनी सीओ ओफिस पहुंचे। जहां सीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं। सीओ लोनी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed