फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार की साइड लगने पर दबंगों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटा

कार की साइड लगने पर दबंगों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
कार की साइड लगने पर दबंगों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटा
कार की साइड लगने पर दबंगों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। बाइक में कार की साइड लगने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को टोकना भारी पड़ गया। कार सवार दबंगों ने सिपाही को बुरी तरह पीटा। पीड़ित के विजयनगर थाने में कई चक्कर काटने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है।
विजयनगर थानाक्षेत्र के बहरामपुर निवासी अमित कुमार दिल्ली पुलिस सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी ईस्ट जोन के पीसीआर में तैनाती है। उन्होंने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए वह शुक्रवार को मिस्त्री के साथ कुछ सामन लेने के लिए घर से निकले। सुबह करीब 11 बजे तेज कार सवार युवक ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने विरोध किया तो उस समय युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने पांच साथियों को लेकर वापस आया और सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद सिपाही विजय नगर थाने पहुंचा, जहां से उसे चौकी भेज दिया गया। चौकी पर ताला लगा मिला। पीड़ित फिर थाने आया। उसे फिर से चौकी भेज दिया गया। वहां पर कोई नहीं मिला। उसने थाने में आकर बताया।
विज्ञापन

पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वह वापस घर चला गया। शनिवार को फिर से अमित थाने गया और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। थाने में दूसरे दिन पीड़ित सिपाही की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिपाही ने बताया कि आरोपी बहरामपुर में ही रहते हैं। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तीन आरोपी मोहित, सुमित और मुकुल को नामजद कराते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed