{"_id":"5d151a508ebc3e3cf74fc906","slug":"1561664061115-ghaziabad-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस से मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल
Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। युवक को गोली मारकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों और विजयनगर पुलिस के बीच बृहस्पतिवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। सिद्धार्थ विहार में हुई मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। हालांकि उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन
एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे चांदमारी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मोनी नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात न्यू लिंक रोड के पास हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली इनामी बदमाश के पैर में लगी। उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश की शिनाख्त आमिर निवासी चांदमारी विजयनगर के रूप में हुई है। एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि मोनी और आमिर की बहन पूर्व में साथ रहते थे। आरोपी आमिर इसके चलते मोनी से रंजिश रखने लगा था। वह उसकी हत्या की फिराक में था। बृहस्पतिवार को आमिर ने मोनी को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। फिलहाल दोनों को प्रताप विहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
15 दिन पहले भी एक युवक को मारी थी गोली
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े बदमाश पर कुछ दिन पूर्व ही एसएसपी 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विजयनगर एसएचओ ने बताया कि आमिर ने करीब 15 दिन पूर्व विजयनगर में ही एक युवक को दो गोली मार दी थीं। परिजनों की तहरीर पर आमिर के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था, तभी से आमिर फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी ने आमिर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक आमिर और उसके भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उसके दो भाई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद हैं। पकड़े गए इनामी बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए।