फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन मकानों से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए

तीन मकानों से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन मकानों से चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए
तीन मकानों से लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए
विज्ञापन


साहिबाबाद। चोरों ने मंगलवार रात रामप्रस्थ और बृजविहार कॉलोनी के तीन बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। पीड़ित घरों में ताला लगाकर अपने रिशतेदारों के यहां गए हुए थे। चोरों ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बृजविहार कॉलोनी में ओमप्रकाश बलूनी परिवार के साथ रहते हैं। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में क्लर्क हैं। उन्होंने बताया कि वह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर देहरादून 23 जून को गए थे। देहरादून से वह बुधवार को घर पहुंचे। मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि शातिरों ने घर का ताला तोड़कर 8 तोेला सोना,चांदी के जेवरात और अलमारी में रखे दस हजार रुपये चोरी कर लिए। उधर, रामप्रस्थ स्थित बी-9 पार्ट-2 में रहने वाले डॉ रघुराज सिंह कड़कड़डूमा स्थित दिल्ली हेल्थ सर्विस के प्रशासनिक ऑफिसर हैं। वह रविवार को परिवार के साथ चंडीगढ़ अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटे तो उन्हें मेन गेट और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से 1.60 लाख नकद, सोने के कड़े, चार जोड़ी टॉप्स के अलावा लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं दूसरी ओर इनके ही पड़ोस में रहने वाली ममता चौधरी परिवार के साथ रहती हैं। वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। चोर उनके भी घर से ताला तोड़कर अलमारियों से डेढ़ लाख की नकदी, दो सोने की चेन, पैंडेंट सहित, कानों के छह जोड़ी टॉप्स, कानों की दो बालियां, छह तोले की दो अंगूठी व दस चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने घटना से पहले पड़ोसी का सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए थाना प्रभारी को कहा गया है। एसओजी टीम सिविल ड्रेस में इलाके में घूमकर संदिगधों पर नजर रख रही है। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच चल रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed