फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरोपी के खिलाफ दी दुष्कर्म की शिकायत

आरएसएस कार्यकर्ता की पिटाई के बाद हुई मौत, आरोपी के खिलाफ दी दुष्कर्म की शिकायत

Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दी दुष्कर्म की शिकायत
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

साहिबाबाद। खोड़ा की एक कॉलोनी में पड़ोसी से मारपीट में घायल हुए व्यक्ति (50) की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, व्यक्ति की मौत के बाद से सभी नामजद आरोपी परिवार समेत मौके से फरार हैं। पुलिस एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी से अक्सर बातचीत करता था। आरोप है कि झांसा देकर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सुबह महिला कांस्टेबल को पीड़ित परिजनों के घर शिकायत लेने भेजा था। परिजनों ने खुद थाने आकर शिकायत देने की बात कही।

शाम को परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


क्या है मामला
खोड़ा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पड़ोसी युवक को बेटी से मिलने को मना किया था। इसको लेकर 5 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में पीड़ित पिता को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पक्ष के पिता पुत्र को जेल भेज दिया था। जबकि पीड़ित पिता का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 22 जून को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों के साथ आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा किया था। परिवार का आरोप था कि पुलिस ने लापरवाही की थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वहीं अन्य लोगों ने एसएचओ खोड़ा को थाने से हटाने की मांग की थी। एएसपी ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed