फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वर्ल्डकप के मैच पर सट्टा लगवाने वाले सात दबोचे

वर्ल्डकप के मैच पर सट्टा लगवाने वाले सात दबोचे, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्डकप के मैच पर सट्टा लगवाने वाले सात दबोचे
सट्टेबाजों से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में रविवार रात पुलिस ने एक फ्लैट पर दबिश देकर विश्व कप मैच पर सट्टा लगाते सात सटोरियों को मास्टर माइंड समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से आकर गाजियाबाद में सट्टे का गोरखधंधा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 15 मोबाइल, टीवी, सेटअप बॉक्स, 8 एटीएम कार्ड, 41 हजार रुपये, एक लैपटॉप और सट्टे की पर्चियां व कार बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली और मुंबई से भी फोन के जरिए सट्टा लगवाते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में कॉल सेंटर की आड़ में विश्व कप मैच पर सट्टे का कारोबार चलाने की जानकारी मिली थी। तुलसी निकेतन चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ दबिश देकर सट्टा लगा रहे सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 41 हजार रुपये, 15 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टीवी, रिमोट, सेटअप बॉक्स और 8 एटीएम कार्ड, स्विफ्ट कार और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विनीत कुमार निवासी डिफेंस कॉलोनी साहिबाबाद चंद्रकांत निवासी तुलसी निकेतन, केशव कुमार मंडोली हर्ष विहार दिल्ली, प्रकाश निवासी करावलनगर दिल्ली, विपिन, ओमप्रकाश और विकास निवासी नंदनगरी दिल्ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन लोगों से सट्टा लगवाते थे। दिल्ली में पुलिस को जानकारी होने के बाद गाजियाबाद में सट्टे का कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई की लाइन से खेला जाता था सट्टा
सीओ साहिबाबाद ने बताया कि सट्टा कारोबार चलाने वाला मास्टर माइंड विनीत ही है। कुछ वर्षों पूर्व वह अपने पिता के साथ फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने के मामले में जेल भी जा चुका है। इसके बाद से वह बेरोजगार था। इसके बाद वह अपने भाई के साथ दिल्ली में सट्टा खिलाता था। कुछ दिनों पहले ही उसने तुलसी निकेतन इलाके में आरोपी चंद्रकांत के फ्लैट पर कारोबार जोड़ा और अपने मुखबिरों से लोगों को वहां बुलाता था। सीओ ने बताया कि यह लोग मुंबई और दिल्ली के लोगों से जुड़े थे। वहीं से सट्टे का रेट लेकर सट्टा लगवाते थे। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उनके आधार पर जांच चल रही है। फिलहाल सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed