फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad crossing republic society guard stops car to enter was beaten with sticks and sword

सोसायटी के गेट पर कार घुसने से रोका तो दबंगों ने गार्डों को लाठियों से पीटा, एक का फटा सिर

Wed, 26 Jun 2019 04:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad crossing republic society guard stops car to enter was beaten with sticks and sword
सिक्योरिटी गार्ड की दबंगों ने की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित प्रोव्यू लेबोनी सोसायटी में गार्ड को एक युवक की कार रोकना भारी पड़ गया। रविवार रात युवक सात-आठ साथियों को लेकर पहुंचा। फिर से गार्ड को कार अंदर जाने के लिए कहा।

विज्ञापन

विज्ञापन


गार्ड ने विरोध किया तो दोनों को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। एक गार्ड का सिर फट गया। जबकि एक को हल्की चोटें आई हैं। सोसायटी के एओए अध्यक्ष ने चार को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग रिपब्लिक की प्रोव्यू लेबोनी सोसायटी एओए के अध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने बताया कि ओमवीर सिंह नाम का एक व्यक्ति क्रासिंग रिपब्लिक में ही दुकान चलाता है। रविवार दोपहर वह कारण से सोसायटी में गेट नंबर-3 पर अपनी कार लेकर पहुंचा। उसने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन गार्ड ने गेट खोलने से मना कर दिया।

उसने कहा कि यह गेट ऐसे नहीं खुलेगा। यह गेट केवल उन्हीं वाहनों के लिए खुलता है, जिनका चिट पास होता है। जिन के पास चिट पास नहीं होता है, उन्हें गेट नंबर-1 से जाना पड़ेगा। इस बात को लेकर आरोपी ने गार्ड से काफी कहासुनी हुई। वह धमकी देता हुआ चला गया और रात को भुगतने की बात कही।

बताया कि आरोपी रात को अपने साथ सात-आठ लोग लेकर पहुंचा और फिर से गार्ड से गेट खोलने को कहा। गार्ड ने फिर से मना किया। इस बात से नाराज आरोपी और उसके साथियों ने डंडे निकालकर ऊपर वार शुरू कर दिया।

सुपरवाइजर और गार्ड को काफी देर तक पीटा। बताया कि कपिल यादव नाम के गार्ड का सिर फट गया। जबकि कुलदीप घायल हो गया। बताया कि घटना के समय काफी लोग एकत्रित हो गए। आरोप लगाया कि यदि लोग गार्ड और सुपरवाइजर को नहीं बचाते तो उन्हें जान से मार देते।

एओए अध्यक्ष ने ओमवीर, शिवम, कमल और नीलकमल को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए एनसीआर दर्ज की गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed