फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   थाने के पास मीडिया कर्मचारी से मोबाइल लूटा

थाने के पास मीडिया कर्मचारी से मोबाइल लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
थाने के पास मीडिया कर्मचारी से मोबाइल लूटा
थाने के पास मीडिया कर्मी से लूटा मोबाइल
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर कनावनी पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मीडिया संस्थान के कर्मचारी से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने विरोध किया, लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की तलाश कर रही है। नोएडा सेक्टर-120 में संजय मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। वह मेरठ में एक मीडिया संस्थान में हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे मेरठ जाने के लिए कनावनी पुलिया के पास साथियों का इंतजार कर रहे थे, तभी उनके एक साथी का फोन आया। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया और कुछ दूरी पर बदमाशों का पीछा किया। ने इंदिरापुरम में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed