{"_id":"5d07e83f8ebc3e06e10a4ef9","slug":"156079928212-ghaziabad-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में फोन पर बात करता देख बहन पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रात में फोन पर बात करता देख बहन पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
रात में फोन पर बात करते देख बहन पर किया चाकू से हमला
गाजियाबाद। बहन को रात में युवक से बात करता देख चचेरे भाई का खून खौल गया। उसने बहन पर रात में चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी सिहानीगेट थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब डेढ़ बजे किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी उसके 17 वर्षीय चचेरे भाई ने उसे देख लिया। वह काफी देर तक छिप कर बहन की फोन पर हो रही बातों को सुनता रहा। उसके बाद किचेन से चाकू लाकर बहन के पेट और पीठ पर आरोपी ने हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए। भागकर किशोरी को बचाया। परिजन लहूलुहान हालत में किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका इलाज कराया। बताया जा रहा है कि युवती हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ सिहानीगेट थाने में जानलेवा हमले की तहरीर दी है। सोमवार दोपहर आरोपी सिहानीगेट थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि मैंने गुनाह किया है, मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया गया है।