फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक पर धारदार हथियार से हमला

युवक पर धारदार हथियार से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से हमला
युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में हापुड़ चुंगी पर खड़े युवक के सिर पर तीन नकाबपोशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि आरोपी यह कहते हुए फरार हो गए कि अब तो बच गया है, आगे नहीं बचेगा। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने कई दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी अंकुर त्यागी पुत्र अनिल त्यागी ने बताया कि तीन जून की रात के समय वह कानपुर की बस से हापुड़ चुंगी पर उतरा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक आए और उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक बदमाश ने कहा कि गोली मार दो। इसी दौरान लोग बदमाशों की तरफ दौड़ पड़े। अंकुर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दो दिन में मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर संजीव निवासी नंदग्राम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed