फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवती से लूट और घर से चोरी किए चार मोबाइल

युवती से लूट और घर से चोरी किए चार मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवती से लूट और घर से चोरी किए चार मोबाइल
युवती को लूटा और घर से चोरी किए चार मोबाइल
विज्ञापन


गाजियाबाद। ड्यूटी से घर लौट रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। वहीं पटेल नगर में घर के अंदर सो रहे लोगों के चोरों ने चार मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ितों ने लूट और चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राहुल विहार निवासी हिमांगी राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक फर्म में काम करती हैं। रविवार वह ड्यूटी से लौटते समय मेरठ तिराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। वहां बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने युवती से कहा कि आपका एक्सीडेंट हो जाएगा। सड़क पर खड़े होकर बात नहीं करनी चाहिए। युवती जैसे ही थोड़ा साइड में हुई आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने सिहानीगेट थाने में तहरीर दी। उधर, सिहानीगेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर द्वितीय बोंझा निवासी मुकेश पाल ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर में दो किरायेदार रवि कुमार शुक्ला और सतीश कुमार रहते हैं। दोपहर में तीनों घर के अंदर सोए हुए थे। इसी दौरान कोई व्यक्ति उनके घर में घुस आया और चार मोबाइल चोरी करके ले गया। बताया कि रवि के दो, मुकेश का एक और सतीश का भी एक मोबाइल चोरी कर ले गए। सिहानी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed