फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगा शौचालय में खींचा

किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगा शौचालय में खींचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगा शौचालय में खींचा
किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगा शौचालय में खींचा
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी रविवार को करीब शाम चार बजे ब्यूटी पार्लर में काम सीखकर लौट रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति आया। उसने किशोरी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसे गांव में बने शौचालय की तरफ खींचने लगा। किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गांव के युवक घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े, आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। युवकों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी और पीड़िता को लेकर थाने आ गई। यहां से आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। पीड़िता के पिता ने बेटी को खींचकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। बताया गया है कि आरोपी एक सरकारी विभाग में कर्मचारी है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed