फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डांस टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

डांस टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
डांस टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार
डांस टीचर ने की 9 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक डांस एकेडमी चलाने वाले टीचर द्वारा 9 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। डांस सिखाने के दौरान टीचर ने बच्ची के साथ छेड़खानी की बच्ची ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बार्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है। वह एक डांस एकेडमी में डांस सीखने जाती है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना पांच बजे से छह बजे तक एकेडमी में डांस सीखने जाती है। शुक्रवार को उनकी बेटी ने बताया कि उनके डांस टीचर ने उसे एक घंटा पहले चार बजे बुलाया है। वह चार बजे एकेडमी चली गई। जब वह एकेडमी पहुंची तो वहां कोई भी अन्य स्टूडेंट नहीं था। अकेले में टीचर उसके साथ डांस सीखाते समय उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने विरोध किया लेकिन टीचर नहीं मना। इसी बीच अन्य बच्चे एकेडमी में आ गए तो टीचर ने उसे छोड़ दिया। शाम को बच्ची अपने घर पहुंची तो काफी सहमी हुई थी। उसकी मां ने जब उससे पूछताछ की तो बच्ची ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद बच्ची के परिजन एकेडमी पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। लोनी बार्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी डांस एकेडमी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


टीचर ने घर में नहीं बताने की धमकी दी
टीचर ने बच्ची को धमकी देते हुए कहा कि वह इस बारे में घर में नहीं बताए। अगर उसने घर बता दिया तो उसके घर वाले उसे यहां नहीं आने देगें। इस डर से पहले तो बच्ची घर में नहीं बताया। लेकिन मां के पूछने पर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर पहुंते परिजनों के साथ मारपीट का आरोप
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ हुई घटना के बाद वह बच्ची को लेकर आरोपी डांस टीचर के घर पहुंचे। यहां आरोपी के परिवार वालों को इसकी शिकायत की तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मारपीट के दौरान बच्ची वहीं बेहोश हो गई। बेहोश की हालत में परिवार के लोगों ने उसके ऊपर पानी डाला और उसे होश में लाए। पीड़िता के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की शिकायत भी थाने में दी। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वहां कोई झगड़ा नहीं हुआ है।


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन
बच्ची के साथ एकेडमी में दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार सुबह डांस एकेडमी पहुंचे। उन्होंने डांस टीचर के खिलाफ जमकर हंगामा किया और एकेडमी को बंद कराने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नगर सह संयोजक आशु ठाकुर ने कहा आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed